वर्डप्रैस.कॉम से ब्लॉगर पर पोस्ट भेजना
Posted by कमल on May 14, 2007
पंडित जी ने सुझाव दिया कि
“मेरा विचार है कि तकनीकी लेखन के लिए वर्डप्रैस.कॉम प्लेटफार्म उपयुक्त नहीं क्योंकि इसमें काफी बंदिशें हैं, इसीलिए मैंने वर्डप्रैस.कॉम से ब्लॉगर पर शिफ्ट किया था। इस बारे में मेरी यह पोस्ट पढ़ें।”
उनकी ये पोस्ट भी पढ़ ली और इसी बहाने और भी कई पोस्ट पढ़ डाली. लेकिन दुविधा खत्म नहीं हुई की क्या मेरे को शिफ्ट करना चाहिये कि नहीं. ब्लॉगर पर शिफ्ट करने के मेरे लिये जो कारण थे उनमें प्रमुख थे .
1. ले आउट को अपने हिसाब से बदलने की सुविधा.
2. काउंटर लगाने की सुविधा . ताकि आने जाने वालों का हिसाब रखा जा सके.
3. एड सेंस लगाने की सुविधा.
फिर प्रश्न उठा कि कैसे वर्ड प्रैस डॉट कॉम से ब्लॉगर में सारी पोस्ट ले जायी जायें.मैने बहुत ज्यादा पोस्ट तो लिखी ही नहीं है फिर भी तरीका तो ढूंढना ही था. हांलाकि पंडित जी बोल चुके थे कि ऎसा कोई स्वचालित (ऑटोमैटिक) तरीका नहीं है. आप को सारा काम मैनुअली करना पड़ेगा. लेकिन खोजबीन की तो एक तरीका मिल ही गया.
इस साईट से या यहाँ से आप सॉफ्टवेयर डाउनलोड कर लें.
ये सोफ्टेवेयर जावा में लिखा गया है.इसके लिये आपके कंप्यूटर में जावा वातावरण होना चाहिये.थोड़ी तकनीकी भाषा में कहें तो आपकी मशीन में JDK स्थापित होनी चाहिये.
क़ैसे करें जावा वातावरण स्थापित
पहले यहां से JDK डाउनलोड कर लें और फिर setup file चला दें.
इससे जावा वातावरण आप के कंप्यूटर में स्थापित हो जायेगा. इसे जांचने के लिये
Start –> run में जाके लिखें command .
एक काली स्क्रीन खुलेगी . उसमें लिखें
java –version
ये आपको कुछ उत्तर देगा. दिखाये गये चित्र की भांति. इसका मतलब है कि आप के कंप्यूटर में अब जावा वातावरण स्थापित हो गया है.
अब आप डाउनलोड की गयी फाइल blogsync-with-gui.tar.gz किसी ज़िप प्रोग्राम जैसे विनजिप या विन रार में खोल लें . इसके अन्दर आप को अन्य फाइलों के अलावा run.bat नामक फाइल मिलेगी. इसे डबल क्लिक कर के चला लें. चित्र में दिखायी गयी स्क्रीन दिखेगी.
पहले अपने वर्डप्रेस अकाउंट व ब्लॉगर अकाउंट से संबंधित जानकारी दें.
ब्लॉग आई डी पता करने के लिये अपने ब्लोगस्पॉट के डैशबोर्ड में जायें वहां आप अपना पता कुछ ऎसा देखेंगें .जैसे : http://www2.blogger.com/posts.g?blogID=37081298 यहाँ “37081298″ आपकी ब्लॉग आई डी है.
वर्ड प्रेस की सारी पोस्ट पढ़ें (Read Posts from word press पर क्लिक करें) और इम्पोर्ट कर दें.
तो आपकी सारी पोस्ट ब्लॉगर में चलें जायेंगी. लेकिन इस विधि से केवल पोस्ट ही कॉपी होंगी . टिप्पणीयाँ आपको पंडित जी के बताये तरीके से ही कॉपी करनी पड़ेंगी.
मैने अपनी सारी पोस्ट यहाँ से यहाँ कॉपी की बिना किसी झंझट के.
क्या मेरे को ब्लॉगर में जाना चाहिये ?
इतना सब बताने के बाद आप कहेंगे कि ये कैसा प्रश्न. लेकिन ये प्रश्न मेरे दिमाग में उठा और मैने ये सोचा.
वर्ड प्रेस आपको अपना पोस्ट एक्स्पोर्ट या फिर इम्पोर्ट करने की सुविधा देता है जिससे आप अपनी सारी पोस्ट (टिप्पणीयों सहित) एक xml फाइल में डाउनलोड कर सकते हैं. इसका फायदा यह है कि आप अपने पूरे चिट्ठे को अपने कंप्यूटर में भी बैकअप के रूप में रख सकते है और कल के दिन यदि आप अपने डोमेन में जाँये तो आपको वहाँ सिर्फ वर्डप्रेस स्थापित करना होगा.बाकी का सारा चिट्ठा आप एक्सपोर्ट –इम्पोर्ट कर सकते हैं. य़े तरीका मेरे को ज्यादा सुरक्षित लगता है जहाँ मेरा चिट्ठे का पूरा कंट्रोल मेरे हाथ में है. ब्लॉगर ऎसी कोई भी सुविधा नहीं देता (अभी तक) और फिर आप ब्लॉगर में जावा स्क्रिपट वगैरह चला सकते हैं ये आपको थोड़ी सुविधा तो देता है पर ये आपके चिट्ठे को असुरक्षित भी बना देता है.
इसलिये मैने तो ये निर्णय लिया कि अभी फिलहाल वर्डप्रेस ही ठीक है. यदि आप लोगों का प्यार मिलता रहा तो भविष्य में अपना डोमेन ले के वहाँ शिफ्ट हो जायेंगे.
आपका क्या खयाल है ….
Posted in जानकारी | 4 Comments »

