तकनीकी चिट्ठा

आपके जीवन के तकनीकी पहलुओं को छूने की कोशिश

कैफ़े हिन्दी टाइपिंग औजार -मेरी प्रतिक्रिया

Posted by कमल on May 4, 2007

आज रवि जी ने कैफ़े हिन्दी टाइपिंग औजार के बारे में बताया . आपको शायद ध्यान हो कुछ दिनों पहले ही मैथिली जी ने अपनी साइट कैफे-हिन्दी के बारे में बताया था . उनके पोस्ट पढ़कर तुरंत जिप फाइल को डाउनलोड किया . य़े एक utt नाम की ज़िप फाइल है जिसके अन्दर CafeHindi.Net नामक एक एम एस आई फाईल है .

मैं विन्डोज विस्टा अल्टीमेट का इस्तेमाल करता हूँ . जब मैने इसे स्थापित करने के लिये क्लिक किया तो पहली स्क्रीन पर ये काफी देर तक अटका रहा . मैने सोचा शायद ये विस्टा समर्थित नहीं होगा . लेकिन थोड़े देर में ये चल पड़ा . इसको स्थापित करने के बाद देखा तो पाया कि (बिना पूछे) कैफ़े हिन्दी टाइपिंग औजार के अलावा कैफ़े हिन्दी वैब साइट का लिंक भी आपके कंप्यूटर में स्थापित कर देता है.

अब इसको चलाया तो एक इसको Activate करने का बटन आया . Activate करने के बाद ये फिर कैफे इन्डिया की साइट में ले गया जहां इस औजार के साथ साथ पूरी की पूरी साइट भी थी.

इसको चालू करने के बाद पहले इसे आउटलुक 2007 में प्रयोग करने का प्रयास किया .

outlook_capture

(बढ़ा करने के लिये चित्र में चटका लगायें)

मैने “आज जब में कनाट प्लेस गया तो पाया कि देखो क्या होता है “ तो जो आया वो ऊपर वाले चित्र की दूसरी लाईन जैसा था . पहली लाईन मेरे इंडिक आई ऎम ई के द्वारा लिखी गयी है .

इसी लाईन को जब माइक्रोसोफ्ट वर्ड में लिखा तो देखिये क्या आया. (बढ़ा करने के लिये चित्र में चटका लगायें)

word1.jpg

माइक्रोसोफ्ट वर्ड में जब दूसरी बार लिखा कि “टाइप करना मुश्किल है भाई” तो देखिये क्या हुआ . पहली लाइन कैफे ओजार की है . दूसरी लाईन मेरे इंडिक आई ऎम ई की. (बढ़ा करने के लिये चित्र में चटका लगायें)

word2.jpg

मेरे विचार से अभी इस औजार को थोड़ा ठीक करने की आवश्यकता है .

एक और विचार आया कि जब ये औजार खुद ही कैफ़े हिन्दी वैब साइट का लिंक भी आपके कंप्यूटर में स्थापित कर देता है और अपने मीनू में भी एक ऑप्शन देता है visit cahehindi.com तो क्या इसे फ्री वेयर कहना उचित है या फिर इसे ऎडवेयर (Adware) कहा जाय ??

4 Responses to “कैफ़े हिन्दी टाइपिंग औजार -मेरी प्रतिक्रिया”

  1. ध‌न्य‌व‌ाद क‌म‌ल जी‌
    ह‌म‌ने य‌ह स‌ाफ्ट‌वेय‌र अभी विस्ट‌ा प‌र इस्तेम‌ाल‌ न‌हीं किय‌ा है. आप‌के दिख‌ाये ब‌गों प‌र इस सप्त‌ाह‌ांत में क‌ाम क‌रेंगे. (अभी तो य‌ह बीट‌ा ही है). आप द‌स मिन‌ट ब‌ाद भी ड‌ाउन‌लोड क‌रके देखिये न‌ा.

    य‌ह आप‌को ब‌स एक ब‌ार कैफेहिन्दी.क‌ाम विजिट क‌रने के लिये क‌ह‌त‌ा है. ब‌ाद में क‌भी भी न‌हीं. इसे फ्रीवेय‌र की श्रेणी में ही रखिये.

    ब‌गों प‌र ध्य‌ान दिल‌ाने के लिये ध‌न्य‌द‌ाद एवं आभ‌ार.
    आप‌क‌ा
    मैथिली

  2. सिरिल गुप्ता said

    कमल जी, विस्टा हमारे पास नहीं है, इसलिये हम इसे उसपर टेस्ट नहीं कर पाये… शायद कहीं कोइ compatbility problem है जिसकी वजह से आपको इतनी परेशानी हुई. हम क्षमा चाहते हैं, लेकिन आपने हमारा ध्यान खींचा है, और जल्द ही इस issue को हम दूर कर देंगे. अभी कैफेहिन्दी का बीटा ही आया है… आगे अभी आसमां और भी हैं.

    हमें विश्वास है कि जल्द ही आप इसे हिन्दी टाइपिंग के एक बेहतरीन टूल के रूप में rate करेंगे.

    धन्यवाद
    सिरिल मैथिली गुप्ता
    co-developer cafehindi

  3. रवि said

    धन्यवाद कमल जी,
    मैने इसे विस्टा पर नहीं जांचा था.

  4. चलिए आप बीटा टेस्टर हो गए है :)

    आशा है, इस टूल को अधिक कारगर बना दिया जाएगा.

Leave a Reply

XHTML: You can use these tags: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <pre> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <strike> <strong>