पिछ्ली पोस्ट में आपको बताया था कि कैसे वैम्प (विंडोज,अपाची,माई सीक्यूएल,पीचपी) को अपने पी सी में स्थापित करें.
यदि आपके पीसी में वम्प सर्वर स्थापित हो गया है तो फिर आप जूमला आसानी से स्थापित कर सकते हैं.
सबसे पहले जूमला सोफ्टवेयर को यहां से डाउनलोड कर लें. ये एक जिप फाइल है. इसे वैम्पसर्वर की “www” डायरेक्टरी में एक नयी डायरकटरी बना कर एक्स्ट्रेक्ट कर लें. सामान्यत: यह C:\wamp\www में होगी.
अब वैम्प को चालू करें इसके लिये “start Wampserver” पर क्लिक करें.आपकी ट्रे में एक आइकॉन आ जायेगा जैसा कि पिछ्ले लेख में बताया गया था.

अपना वैब ब्राउजर (इंटरनैट एक्सप्लोरर, मोजिला फायरफॉक्स या ओपेरा) खोलें.ऎड्रेस बार में localhost टाइप करें.
आपकी स्क्रीन पर चित्र की भांति एक स्क्रीन खुल जायेगी.
अब फिर Your projects के नीचे joomla पर क्लिक करें.
अब चित्र की भाति आगे बढ़ते रहें.
(2)
(3)
(4)
(5)
(6)
(7)
और अब आप http://localhost/joomla को खोलेंगे तो ये दिखायी देगा.
तो लीजिये स्थापित हो गया जूमला भी.
जूमला के बारे में अन्य जानकारियां आप प्राप्त करेंगे आने वाले लेखों में.